ब्रेकिंग न्यूज़
सभी शॉर्ट न्यूज़
Marwar Dainik News

शॉर्ट न्यूज़

ताज़ा खबरें संक्षेप में। हर खबर यहीं पूरी पढ़ें, या खोलकर शेयर करें और अपनी राय दें।

  1. केएल राहुल का 13वां टेस्ट शतक:चारों SENA देशों में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर

    वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल ने 207 गेंदों में टेस्ट करियर का 13वां शतक पूरा किया। वे दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए। 73 ओवर के बाद भारत 1 विकेट पर 264 रन बनाकर न्यूजीलैंड से 104 रन पीछे है।

    पूरी खबर पढ़ें
    WhatsApp X
  2. खाटू श्याम जन्मोत्सव बाबा श्याम के जयकारों के बीच सुबह तक गूंजे भजन

    अयोध्या की पाराताजपुर ग्राम पंचायत के पूरे मान गांव में शुक्रवार, 20 नवंबर को खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। गांव में भंडारा हुआ और भजन-कीर्तन रातभर चला। श्रद्धालुओं ने प्रसाद लेकर बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की कामना की।

    पूरी खबर पढ़ें
    WhatsApp X
  3. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम

    जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट हैंगर भवन का होगा भूमि पूजन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज करेंगे ए स्टेट हैंगर भवन का भूमि पूजन, दोपहर 12:05 से 1:05 बजे तक प्रस्तावित है कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे CMR से एयरपोर्ट के लिए होंगे खाना, दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम

    पूरी खबर पढ़ें
    WhatsApp X
  4. विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठाएं

    प्रदेश के पंजीकृत श्रमिक, श्रम विभाग के अंतर्गत विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु (Labour Apply for Scheme - Form Filling) अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर, आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

    पूरी खबर पढ़ें
    WhatsApp X
  5. ब्रेकिंग

    गुवाहाटी के पास बड़ा रेल हादसा, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

    असम में बड़ा रेल हादसा सामने आया है। असम-कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस गुवाहाटी के पास डिगारू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रेन का इंजन और छह कोच पटरी से उतर गए। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

    पूरी खबर पढ़ें
    WhatsApp X
  6. ब्रेकिंग

    49 भारतीय शहर दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में, श्रीगंगानगर का AQI 821; सुप्रीम कोर्ट ने गाड़ियों के प्रदूषण पर मांगा जवाब

    दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के शहर । AQI.in के अनुसार, राजस्थान का श्रीगंगानगर 821 AQI के साथ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जबकि सूची में भारत के बाहर का अकेला शहर पाकिस्तान का लाहौर (AQI 430) 14वें स्थान पर।

    दिल्ली के चांदनी चौक, भोपाल, उज्जैन और बहादुरगढ़ में AQI 400 के पार पहुंच गया। यूपी के नोएडा (332), बुलंदशहर (331) और गाजियाबाद (324) की हवा भी बहुत खराब रही।

    तमिलनाडु में लगातार बारिश हो रही है, और उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है।

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में गाड़ियों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, MCD और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब - कि पुरानी और मानक तोड़ने वाली गाड़ियों पर रोक और PUC नियम लागू कराने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

    पूरी खबर पढ़ें
    WhatsApp X
  7. ब्रेकिंग

    मिर्जापुर में रेलवे पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से गिरा खंभा; गोंदिया-बरौनी ट्रेन पलटने से बची

    मिर्जापुर में रेलवे पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नए रेल पुल के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से पुल का खंभा गिर गया और मशीनरी व जनरेटर धराशायी हो गए। हादसे के दौरान गोंदिया-बरौनी ट्रेन पलटने से बची। ट्रेन रेलवे लाइन पर घंटों से खड़ी है, जबकि रेल मार्ग भी कई घंटों से बाधित है।

    पूरी खबर पढ़ें
    WhatsApp X
    मिर्जापुर में रेलवे पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा