अयोध्या की पाराताजपुर ग्राम पंचायत के पूरे मान गांव में शुक्रवार, 20 नवंबर को खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। गांव में भंडारा हुआ और भजन-कीर्तन रातभर चला। श्रद्धालुओं ने प्रसाद लेकर बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की कामना की।