दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में CRPF नाका पर आतंकी हमला! दोपहर में हुई इस वारदात के नाटकीय दृश्य सामने आए। हमले में CRPF के 3 जवान घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आतंकियों ने स्थानीय OGW की मदद से इस हमले को अंजाम दिया
कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर गोलीबारी के बाद फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा, घटनास्थल से जुटाए जा रहे सबूत जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखरन इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर हुई गोलीबारी की घटना की जांच तेज कर दी गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच कर रही है और मौके से नमूने तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अखरन इलाके में नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात आतंकी हमलावरों ने अचानक गोलीबारी कर दी थी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। फॉरेंसिक टीम हमले से जुड़े साक्ष्य जुटाकर हमलावरों की पहचान और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल!
अपडेट्स
4 अपडेट · अंतिम अपडेट
-
अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार 11 नवंबर को दोपहर करीब 2:15 बजे मोटरसाइकिल पर सवार आतंकियों ने मीर बाजार के नजदीक CRPF की जांच चौकी पर हमला कर दिया।
-
CRPF टीम पर हमले के बाद अलर्ट, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सुरक्षा सख्त
-
म्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 46वीं बटालियन के जवानों पर हुआ था हमला
-
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - सख्त कार्रवाई का आदेश
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई का आदेश सुरक्षा बलों को दिया है। उन्होंने डीसी को अस्पताल भी भेजा। घायल जवानों को हर संभव बेहतर इलाज का निर्देश दिया। एलजी मनोज सिन्हा ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जम्मू-कश्मीर: कश्मीर ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सुजीत कुमार कुलगाम पहुंचे। वहां, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने कुलगाम में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए।