योगी की मां का 91 की उम्र में निधन:गांव पहुंचे CM; कल ऋषिकेश में अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 91 साल की उम्र में उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। गोरखपुर का कार्यक्रम खत्म कर योगी शाम करीब 5 बजे गांव पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन किए। शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार होगा।
20 नवम्बर 2026