मिर्जापुर में रेलवे पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नए रेल पुल के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से पुल का खंभा गिर गया और मशीनरी व जनरेटर धराशायी हो गए। हादसे के दौरान गोंदिया-बरौनी ट्रेन पलटने से बची। ट्रेन रेलवे लाइन पर घंटों से खड़ी है, जबकि रेल मार्ग भी कई घंटों से बाधित है।