राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण की वोटिंग आज, सुबह 7 बजे शुरू हो गई। इस चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इससे पहले तीन चरणों में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के चुनाव पूरे हो चुके हैं।
आज 25 जिलों की 116 पंचायत समितियों में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान EVM से हो रहा है। इसके बाद 16 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए वोटिंग होगी।
