दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के शहर । AQI.in के अनुसार, राजस्थान का श्रीगंगानगर 821 AQI के साथ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जबकि सूची में भारत के बाहर का अकेला शहर पाकिस्तान का लाहौर (AQI 430) 14वें स्थान पर।

दिल्ली के चांदनी चौक, भोपाल, उज्जैन और बहादुरगढ़ में AQI 400 के पार पहुंच गया। यूपी के नोएडा (332), बुलंदशहर (331) और गाजियाबाद (324) की हवा भी बहुत खराब रही।

तमिलनाडु में लगातार बारिश हो रही है, और उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में गाड़ियों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, MCD और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब - कि पुरानी और मानक तोड़ने वाली गाड़ियों पर रोक और PUC नियम लागू कराने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।