ब्रेकिंग न्यूज़
सभी शॉर्ट न्यूज़
Marwar Dainik News

भारत की खबरें

प्रमुख खबरें

केएल राहुल का 13वां टेस्ट शतक:चारों SENA देशों में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर

वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन केएल राहुल ने 207 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 13वां शतक पूरा किया। वे दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए। 73 ओवर के बाद भारत 1 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर न्यूजीलैंड से 104 रन पीछे है।

ताज़ा खबरें

योगी की मां का 91 की उम्र में निधन:गांव पहुंचे CM; कल ऋषिकेश में अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह 91 साल की उम्र में उत्तराखंड के पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। गोरखपुर का कार्यक्रम खत्म कर योगी शाम करीब 5 बजे गांव पहुंचे और मां के अंतिम दर्शन किए। शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

सोना ₹6,401 सस्ता:24 कैरेट ₹1.23 लाख पर आया, चांदी ₹10,925 टूटकर ₹1.50 लाख किलो

IBJA के मुताबिक शुक्रवार, 20 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹6,401 गिरकर ₹1,23,584 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹10,925 टूटकर ₹1,50,650 प्रति किलो पर आ गई। सोमवार से अब तक सोना ₹10,796 और चांदी ₹18,630 सस्ती हुई है। अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका और मजबूत डॉलर गिरावट की बड़ी वजह हैं।

राजस्थान अर्द्ध वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल जारी: 25 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा, देखें किस दिन है आपका पेपर

परीक्षा 25 नवंबर 2026 से शुरू होकर 7 दिसंबर 2026 तक चलेगी। पहली पारी सुबह 9:30 से 12:45 और दूसरी पारी 1:15 से 4:30 बजे तक होगी। 28 नवंबर को नवोदय परीक्षा की वजह से टाइम टेबल में बदलाव भी हुआ है।

राजस्थान में ड्रोन तस्करी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 28 पाकिस्तानी हैंडलर बेनकाब, मददगारों की संपत्ति होगी कुर्क

ड्रोन नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: 28 पाकिस्तानी तस्करों पर केस, भारतीय मददगारों की अवैध जमीन पर चलेगा कानून का डंडा।