जालोर/ जालोर के निम्बावास में एक साल में 12 स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं, लेकिन खुलासा एक का भी आज तक नहीं हुआ, ग्रामीण नाराज हैं। नाराज ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर तीन संदिग्धों से पूछताछ, चोरी का सामान बरामद करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की।
भीनमाल क्षेत्र के निम्बावास गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से वारदातों का खुलासा करने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और भीनमाल थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चोरी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की
।