दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को इंडिया ए ने नेपाल को 306 रन के विशाल स्कोर से हराया। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यह दोनों टीमों का पहला मैच था। इंडिया ए ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल 11.3 ओवर में सिर्फ 26 रन बनाकर सिमट गई।

नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने 42 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने चौथे विकेट के लिए 191 गेंदों पर 206 रन जोड़कर बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

तिलक ने 107 गेंद पर पूरा किया शतक

चौथे नंबर पर आए तिलक वर्मा ने शुरुआत से संभलकर खेला। उन्होंने 107वीं गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उनकी पारी 113 गेंदों पर 107 रन पर खत्म हुई, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के रहे। नंदन यादव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वे लॉन्ग ऑन पर कैच हुए।

पांचवें नंबर पर उतरे विकेटकीपर कुशाग्र ने 93 गेंदों पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। इस टूर्नामेंट में यह उनका पहला शतक है। वे 102 गेंदों पर 117 रन बनाकर आउट हुए। ललित राजबंशी ने उन्हें बोल्ड किया था । तब भारतका स्कोर 4 विकेट पर 248 रन था।

सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंद पर ठोके 36 रन

दोनों शतकवीरों के आउट होने के बाद रन गति बनाए रखने का काम सूर्यांश शेडगे ने किया। बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिके।

बल्लेबाज

रन

गेंद

4/6

कुमार कुशाग्र

117

102

10/5

तिलक वर्मा (कप्तान)

107

113

6/4

सूर्यांश शेडगे

36*

14

1/4

वैभव सूर्यवंशी

26

32

3/1

अभिषेक शर्मा

9

13

1/0

रिंकू सिंह

9

7

0/1

शाहबाज अहमद

8

8

0/1

आयुष बदोनी

2

7

0/0

लामिछाने और राजबंशी को 3-3 विकेट

नेपाल के लिए ललित राजबंशी और कप्तान संदीप लामिछाने ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। लामिछाने ने 49वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर शाहबाज अहमद और विप्रज निगम को पवेलियन भेज दिया।

गेंदबाज

ओवर

रन

विकेट

ललित राजबंशी

10

61

3

संदीप लामिछाने

10

61

3

नंदन यादव

9

49

2

पवन सर्राफ

8

41

1

हर्षित के 4 विकेट, नेपाल के 5 बल्लेबाज बीना खाता खोल सके

333 रन के लक्ष्य के सामने नेपाल की पारी 69 गेंदों में सीमट गई। हर्षित राणा ने 4 और प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए। नेपाल के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। पवन सर्राफ और राशिद खान 6-6 रन बनाकर टीम के सबसे बड़े स्कोरर रहे।

टॉस के वक्त तिलक ने कहा था कि टीम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहती थी और पहले मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने का इरादा लेकर मैदान में उतरे है। उन्होंने रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान बताया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • इंडिया ए: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

  • नेपाल: अर्जुन कुमाल, कुशल भुर्तेल, बशीर अहमद, लोकेश बम, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, नंदन यादव, पवन सर्राफ, राशिद खान, संदीप लामिछाने (कप्तान), प्रतीश जीसी।

अब रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान ए से होगी टक्कर

इस जीत से इंडिया ए को 2 अंक मिले और बेहतर रन रेट के दम पर वह ग्रुप-बी में पाकिस्तान से आगे है। ग्रुप-बी में भारत, नेपाल, पाकिस्तान शाहीन और UAE हैं। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें दो ग्रुप में खेल रही हैं।

इंडिया ए का अगला मैच रविवार, 22 नवंबर को पाकिस्तान ए से होना है, जो इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। भारत ने यह खिताब आखिरी बार 2013 में जीता था।