राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2027 से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के आधार पर इस साल बोर्ड परीक्षा का समय बदलकर 10:30 बजे से शुरू होगा प्रश्न पत्र, बल्कि पहले यह 8:30 बजे आयोजित होती थी।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा समय परिवर्तन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी 7 नवंबर को नोटिफिकेशन के आधार पर 10 और 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी को सुबह 10:30 बजे निर्धारित समय पर आयोजित होगी।
बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल 2027
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने फिलहाल परीक्षा तिथि और समय की घोषणा की है। अभी तक दोनों कक्षाओं के लिए विषयावार टाइम टेबल शीट जारी नहीं की है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।