सोने-चांदी के दाम में आज यानी 12 नवंबर को गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 2,180 रुपए सस्ता होकर 1,39,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बुधवार को यह 1,41,980 रुपए पर था। गहनों में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 2,000 रुपए गिरकर 1,28,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। कल इसका भाव 1,30,150 रुपए था।

चांदी ₹2 लाख प्रति किलो पर स्थिर

चांदी आज 2,00,000 रुपए प्रति किलो पर है। इसके दाम में कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि 11 नवंबर को चांदी 5,000 रुपए सस्ती हुई थी।

मई के हाई से ₹1.10 लाख सस्ती हुई चांदी

13 मई को चांदी 3,10,000 रुपए प्रति किलो के हाई पर पहुंची थी। तब से अब तक यह 1.10 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है। सिर्फ अक्टूबर महीने में चांदी के दाम करीब 15% गिरे थे।

बड़े शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर

24 कैरेट

22 कैरेट

18 कैरेट

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़

₹1,39,950

₹1,28,350

₹1,05,000

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु

₹1,39,800

₹1,28,150

₹1,04,850

भोपाल, इंदौर

₹1,39,850

₹1,28,250

₹1,04,900

source:goodreturns

MCX पर भी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 689 रुपए तक गिरकर 1,39,028 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी करीब 2,000 रुपए गिरकर 1,82,700 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करती दिखी।

विदेशी बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर

कॉमेक्स पर सोना 0.41% गिरकर 3,983.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 1.25% टूटकर 51.350 डॉलर प्रति औंस पर रही।

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम?

  • डॉलर मजबूत: अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 102.85 से 103.02 के बीच पहुंच गया है, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना है।

  • ईरान तनाव में नरमी: ईरान पर अमेरिका के नए हमले की आशंका कम हुई है, जिससे कच्चे तेल की सप्लाई की चिंता घटी है।

  • फेड पर नजर: दिसंबर में अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ीं तो डॉलर और मजबूत होगा, जिससे सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

सोना खरीदते समय ये ध्यान रखें

  1. हॉलमार्क देखें: हमेशा BIS हॉलमार्क और 6 अंकों के HUID कोड वाला सोना ही खरीदें।

  2. शुद्धता समझें: 24 कैरेट पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।