राजस्थान में पंचायत चुनाव का सबसे अहम दिन आ गया है। राज्य निर्वाचन आयोग शुक्रवार, 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वोटों की गिनती हर जिले के मुख्यालय पर होगी। 37 जिला परिषदों के 1,403 सदस्य और 419 पंचायत समितियों के 8,245 सदस्य शामिल है
इन सीटों के लिए चार चरणों में EVM से मतदान हुआ था: 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर को। पंच और सरपंच के नतीजे हर चरण के मतदान वाली शाम ग्राम पंचायत पर ही घोषित हो चुके हैं। अब मुकाबला सीधे भाजपा और कांग्रेस के बीच है, क्योंकि ये चुनाव पार्टी सिंबल पर होते हैं।
जिला परिषद और पंचायत समिति में जिस पार्टी को बहुमत मिलेगा, उसी का जिला प्रमुख और प्रधान बनने का रास्ता खुलेगा। आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को होगा।