जयपुर, मंगलवार: गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जयपुर की अलग-अलग गौशालाओं में गौमाता का पूजन, हवन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूरे शहर में गौ-भक्ति का माहौल देखने को मिला।
पिंजरापोल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गौमाता की पूजा-अर्चना की। दोनों ने गौमाता को चारा खिलाया और गौसेवा का संकल्प लिया। इस दौरान गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश भी दिया गया।
वहीं, हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गौमाता के संरक्षण व संवर्धन के लिए आहुति दी गई।
कार्यक्रमों में गौसेवकों, संतों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।